फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी स्कूल में दाखिला करवाने के लिए किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। दीवाल गांव के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बच्चों और स्टाफ के साथ गांव में प्रवेश उत्सव मनाया और रैली निकाली। उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सरपंच सिंद्र राठी ने अपने पुत्र तेजस का दाखिला पांचवीं पांचवीं में करवाया और ग्रामीणों को भी अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाने के लिए प्रोत्साहित किया। बता दें कि इससे पहले सीवन खंड के खानपुर गांव के सरंपच ने भी अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाया था।
विज्ञापन

बलबीर राठी ने बताया कि सरकारी स्कूल में जो सुविधाएं हमें मुफ्त मिलती हैं वहीं सुविधाएं प्राइवेट स्कूल में पैसे देकर दी जाती हैं। प्रधानाचार्य ने बताया विद्यालय में कंप्यूटर लैब, साइंस, मैथ लैब, आईटी और बैंकिंग जैसे व्यवसायिक कोर्स, खेलो में 400 मीटर ट्रैक के साथ फुटबॉल और वॉलीबाल मैदान है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की ओर से स्कूल में खेल नर्सरी भी चलाई जा रही है। जिसमें 25 बच्चों को तीन हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति भी मिलता है। स्कूल में बुनियाद, सुपर 100 और एनएमएमएस की कोचिंग भी करवाई जाती है और सभी विषयों का स्टाफ भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें