फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश में खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय किसान सभा ने सरकार से बारिश में खराब हुई फसलों के मुआवजा की मांग की है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में किसान सभा के जिला प्रधान जसबीर सिंह व जिला सचिव सतपाल आनंद ने कहा कि धनौरी के किसानों की खड़ी फसल बिजली की लाइन की तार टूटने के कारण। धनौरी के 15 से 20 किसानों फसल के 25 से 30, किले जलकर राख हो गए और कैथल प्रशासन किसानों के खेतों में जाकर भी नहीं देखा। ओर छोटे कर्मचारी को भेज दिया जिसके कारण किसानों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है जबकि किसान सभा के साथी किसानों के बीच गए और खेत में जाकर देखा कि किसानों 25 से 30 एकड़ फसल जली मिली। जिन किसानों की खेत में बिजली के तार टूटे हैं या जले हैं। उन किसानों को सरकार 50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दें। किसान सभा गेहूं की फसल पर 1000 रुपये बोनस देने, नहरों में पानी छोड़ने, पिछले दिनों ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे देने, गेहूं की खरीद जल्द शुरू करने की मांगों के लिए प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से किसानों के हरियाणा के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए किसान आंदोलनकारियों से बात करने की मांग की है। मुख्यमंत्री हरियाणा के किसान आंदोलनकारियों से बात नहीं कर रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रधान बलवंत धनौरी, जिला उपप्रधान अजमेर सिंह, जिला प्रधान जसबीर सिंह व बलबंत राय धनौरी, धर्मपाल, अजमेर सिंह पूर्व सरपंच व जिला उपप्रधान जसपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें