फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: निजी कंपनी को लाइसेंस देने के विरोध में तीन दिन हड़ताल करेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
लाइसेंस की प्रतियां जलाकर रोष जताते बिजली विभाग के कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कलायत। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। यूनियन नेताओं के अनुसार, हड़ताल बुधवार रात 10 बजे से शुरू होगी। कर्मचारियों ने सरकार से लाइसेंस वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को कर्मचारियों ने लाइसेंस की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन के प्रधान सुखदेव और सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि निजी कंपनी को लाइसेंस देने के फैसले से कर्मचारियों में नाराजगी है। अनुबंधित यूनियन के प्रधान रोहतास, अमरजीत और आजाद ने कंपनी के टर्नओवर और बिजली वितरण के अनुभव पर सवाल उठाए। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी वर्कर यूनियन के चेयरमैन सत्यवान जेई, प्रधान नरेंद्र और सचिव विक्रम ने आरोप लगाया कि बिजली मंत्री के साथ बातचीत के दौरान सरकार ने लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया गया। उन्होंने इसे वादाखिलाफी बताते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि लाइसेंस वापस नहीं लेने तक आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर इसे तेज किया जाएगा।

लाइसेंस की प्रतियां जलाकर रोष जताते बिजली विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें