फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते जिले के कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान ओमपाल भाल ने की, जबकि संचालन जिला सचिव शिवचरण ने किया। जिला प्रधान ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका आरोप था कि सरकार आंदोलन दबाने में जितनी सक्रिय है, यदि उसका एक हिस्सा भी पेपर लीक रोकने में लगाया जाता तो यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती थी।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि छात्रों पर हुए बल प्रयोग की न्यायिक जांच कराई जाए, गिरफ्तार छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए, पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए। प्रदर्शन को राज्य वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह, जिला वरिष्ठ उपप्रधान छज्जू राम, उपप्रधान सावित्री देवी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने संबोधित किया। वहीं छात्रों की तरफ से भी नीट पेपर लीक और दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने मांगों के लिए लघु सचिवालय में एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते जिले के कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें