फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नायक सभा की बैठक में सदस्यता और जागरूकता अभियान पर जोर

Tue, 31 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अखिल भारतीय नायक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम कुमार नायक की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित की गई। इसमें सदस्यता व जागरूकता अभियान पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए समाज के प्रतिनिधियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए।
राम कुमार नायक ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन में सदस्यता एवं जागरूकता अभियान को तेज करना है, ताकि समाज की गतिविधियों को और गति दी जा सके। साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हर भगवान सिंह ने की। उन्होंने बताया कि संगठन का कार्यकाल मई माह में पूरा हो रहा है। इसके चलते अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव समय पर कराए जाएंगे या सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 20 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जबकि 23 अप्रैल तक विभिन्न पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है और वही सदस्य आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने कम से कम तीन वर्ष पूर्व सदस्यता ली हो। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल 2026 को चुनाव प्रक्रिया पूरी कर पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा। इस अवसर पर इंदरजीत शेखावत बरवाला, मास्टर श्योराम दादरी, देशराज गुराना, मास्टर रवि हिसार, प्रदेश सचिव मास्टर ऋषि कुमार हांसी, मास्टर अशोक, मास्टर सुरेंद्र जींद और संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें