फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों की पसंद बने कढ़ाई के सूट, साड़ियों का भी क्रेज बरकरार

विज्ञापन
13-कैथल। हरी हरी चूडिय़ां.............मेन बाजार में करवा चौथ के अवसर पर चूडिय़ों की खरीदारी करती हुईं महिल? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। करवा चौथ के लिए बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमडऩे लगी है। महिलाएं सजने संवरने के लिए जमकर खरीदारी कर रही है। कढ़ाई के सूट बहुत पसंद किए जा रहे हैं वहीं साड़ियों का क्रेज भी बरकरार दिखा। करवाचौथ से पहले कपड़ा मार्केट पूरी तरह गुलजार हो गई है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार साड़ी व सूटों की कई वैरायटी आई हुई है, पर महिलाओं को साड़ी व कढ़ाई बहुत भा रही है। इस साड़ी के पल्लू को बार बार बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। पल्लू पहले से ही फिक्स होकर आता है। इसमें कई प्रकार के डिजाइन भी आए है। जो कि महिलाओं को बहुत अधिक पसंद आ रहे है।
बाजार में चूड़ियों की भी खूब बिक्री हो रही है। इस बार महिलाएं चूड़ियों से अधिक कड़े को पसंद कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि कड़ों में चूड़ियों से ज्यादा वैरायटी होती है इसलिए महिलाएं इन्हें खरीद रही है। उधर, दुकानदार सतबीर ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों में भी महिलाओं की दिलचस्पी बढ़ी है। इस समय अधिकतर बुटीक वाले व्यस्त है इसलिए कामकाजी महिलाएं रेडिमेड कपड़ों को लेना पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि हर करवाचौथ को शॉपिंग करती हैं। इस बार भी करवे व सूट खरीदने के लिए मार्केट में आई हैं। कई तरह के सूट मार्केट में आए हुए हैं लेकिन उन्हें कढ़ाई वाले सूट ज्यादा पसंद आए। बोलीं, इस बार सूटों के दामों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन करवा चौथ पर्व मनाने के लिए वह खरीदारी जरूर करेंगी।
ज्योति का कहना है कि पर्व मनाने के लिए बाजार में खरीदारी कर रही हैं। पूजा अर्चना के सामान सहित कपड़े, कड़े व करवे खरीदे हैं। इस बार मार्केट में सामान पहले से महंगा है। सूट की कीमतों में इजाफा हुआ है। महंगाई प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है लेकिन परंपरा का निर्वहन करने के लिए खरीदारी सभी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें