फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में बिजली कर्मियों ने एसडीओ के खिलाफ जताया रोष

Sun, 27 Jul 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ढांड। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े ढांड के बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार 20वें दिन गेट मीटिंग कर एसडीओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।

बैठक की अध्यक्षता दर्शन लाल लाइनमैन ने की, जबकि संचालन उप प्रधान प्रवीन लाइनमैन ने किया। कार्यक्रम को सेंटर काउंसिल सदस्य अभिषेक शर्मा, सीसी सदस्य बलजिंदर शिरा और राज्य उप प्रधान स्वराज सिंह ने संबोधित कर समर्थन जताया।
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा और बलजिंदर शिरा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एसडीओ ने जल्द मांगों को नहीं माना, तो सोमवार को गेट पर उसका पुतला टांगा जाएगा, और इसके बाद पुतले की शवयात्रा भी निकाली जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसडीओ की होगी।
विज्ञापन


सब यूनिट सचिव दिलबाग सिंह ने आरोप लगाया कि एसडीओ जानबूझकर कर्मचारियों को परेशान कर रहा है। उसने अपने पसंदीदा कर्मचारियों को फील्ड ड्यूटी के बजाय कार्यालय में कुर्सियों पर बैठा रखा है, जबकि फील्ड स्टाफ की पहले से ही भारी कमी है, जिससे मौके पर काम प्रभावित हो रहा है।

इस अवसर पर रवि मोगा (प्रधान ढांड), गांधी लेगा (जेई), अनुज (सेक्रेटरी, सब यूनिट चीका), राकेश कुमार (एफएम), धर्मवीर शिरा (प्रधान) आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें