फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने की छापामार कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रात में बिजली चोरी करने वालों की अब खैर नहीं। विभाग ने विशेष अभियान चलाकर रात में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार रात बिजली निगम की टीम ने कलायत शहर में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 15 जगहों पर बिजली चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा। टीम ने बिजली चोरी करने वालों पर पांच लाख रुपये जुर्माना किया। टीम में एसडीओ अजय और जेई सुमित सहित 10 सदस्य टीम में शामिल रहे।
विज्ञापन

निगम की ओर से डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की जानकारी एकत्रित कर विशेष अभियान चलाया गया है। इस समय निगम के अनुसार कलायत क्षेत्र में डिफॉल्टरों की संख्या सबसे अधिक है। इसके चलते यह अभियान चलाया गया है। गर्मी के सीजन को देखते हुए अब रोजाना बिजली चोरी पकड़ो अभियान जारी रहेगा। बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बिजली निगम के एक्सईएन प्रदीप गोयत ने बताया कि सोमवार की देर रात बिजली चोरी पकड़ने का विशेष अभियान चलाया। अभियान में 50 स्थानों पर कनेक्शनों की जांच की थी। 15 जगह चोरी के मामले मिले हैं। इसमें पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें