फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क के बीच बिजली का खंभा... हादसे का डर

Thu, 22 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सड़क के बीचोंबीच खड़ा बिजली का पॉल व अधर में छोड़ा गया सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसान। कैलरम को बालू और सारण से जोड़ने वाली सड़क पर बिजली विभाग और संबंधित प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मार्ग के बिल्कुल बीचोबीच बिजली का एक खंभा खड़ा है, जो राहगीरों और वाहनों के लिए मौत का जाल बन गया है। पिछले लंबे समय से यह पोल इसी स्थिति में पड़ा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

ग्रामीण बिजली विभाग से बार-बार मांग कर चुके हैं कि इस पोल को सड़क के किनारे शिफ्ट किया जाए, ताकि हादसों से बचा जा सके। पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क का 20 से 30 मीटर का स्ट्रैच अधर में छोड़ दिया गया है, जिसका निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है। हालात ये हैं कि खंभे की शिफ्टिंग नहीं हुई है और पीडब्ल्यूडी का अधूरा निर्माण भी रुका हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण राहुल का कहना है कि धुंध के समय इस खंभे को देखकर हादसे का डर बना रहता है। लोग रोजाना इस रास्ते से खेतों की ओर जाते हैं, और कई बार अनजान राहगीरों के लिए भी यह खंभा खतरे का कारण बन जाता है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क दिनभर काफी व्यस्त रहती है। दिन में वाहन चालक बच निकलते हैं, लेकिन रात में हादसे की आशंका रहती है।

बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

सड़क के बीच खड़ा पोल न केवल तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि यह बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। यदि कोई तेज रफ्तार वाहन इस पोल से टकरा जाता है, तो जानमाल का नुकसान होने के साथ बिजली के तार टूटने से बड़ा करंट फैलने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और विभाग तुरंत कार्रवाई करें, नहीं तो हादसे अनहोनी की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें