संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते जून महीने में भी बिजली का लोड दोगुना है। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा यह बिजली का लोड दोगुना हो गया है। मई में भी यही हाल रह चुका है।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 की दो जून को 31.90 लाख प्रति यूनिट था। अब इस वर्ष यह 72.74 लाख यूनिट पर पहुंच गया है। इसके साथ ही बिजली की बढ़ रही शिकायतों के बीच बिजली निगम की ओर से भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
निगम की ओर से जिले में बिजली की शिकायतों का निपटारा करने के लिए एसडीओ की शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके तहत निगम के अधीक्षक अभियंता की ओर से तीन शिफ्ट में ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसमें एक शिफ्ट अल सुबह दो बजे से सुबह 10 बजे, दूसरी सुबह 10 से शाम छह बजे और तीसरी शिफ्ट शाम छह बजे से अगली अल सुबह दो बजे तक लगाई गई। इसमें ड्यूटी पर कार्यरत रहने वाले एसडीओ सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपनी शिफ्ट के समय में आई शिकायतों का निपटारा करने के बाद ही ड्यूटी छोड़ेगा।
उल्लखेनीय है कि बिजली की खपत अधिक होने के कारण बिजली के उपकरण अधिक चलने के कारण ओवरलोड की समस्या अधिक आ रही है। बिजली के तार पर भी लोड बढ़ जाता है।
इस कारण जगह जगह से खराबी होने की शिकायत भी रही है और इसके चलते सिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित कट भी लग रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारियों अनुसार गर्मी बढ़ने के कारण एकाएक बिजली की खपत बढ़ रही है।
जिले में चार मई तक औसतन 40 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही थी। इसके बाद से रोजाना बिजली की खपत बढ़ते बढ़ते 21 मई तक 78.84 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। वर्ष 2023 में एक से 19 मई तक जिले में 910 लाख यूनिट बिजली खपत हुई थी जो इस साल बढ़कर 1215 लाख यूनिट हो गई थी।
दो जून के आंकड़े (खपत लाख यूनिट में)
डिवीजन
2023
2024
गुहला
07.08
18.30 लाख यूनिट
कैथल
14.31
31.51 लाख यूनिट
पूंडरी
10.03
22.90 लाख यूनिट
कुल
31.42
72.71 लाख यूनिट
मई 2023 और 2024 की बिजली खपत (लाख यूनिट में)
डिवीजन
2024
2023
गुहला
348.17
244.76 लाख यूनिट
कैथल
491.70
382,29 लाख यूनिट
पूंडरी
375.45
283.93 लाख यूनिट
कुल
1215.32
910.98 लाख यूनिट
तिथि
2024
2023
15 मई
66.81
61.97 लाख यूनिट
16 मई
72.62
61.83 लाख यूनिट
17 मई
72.35
63.22 लाख यूनिट
18 मई
73.79
34.32 लाख यूनिट
19 मई
77.84
54.07 लाख यूनिट
कुल
363.41
275.41 लाख यूनिट
जल्द ही बिजली चोरी पकड़ने का चलाया जाएगा अभियान
बिजली निगम के अधिकारियों सहित अन्य टेक्निकल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए है कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए 24 घंटे सतर्क रहे। इसके लिए जिला स्तर पर कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां पर एक एसडीओ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। अब जल्द ही आचार संहिता हटने के बाद बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार से बिजली चोरी न करें। बिजली चोरी मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोमबीर भालोठिया, अधीक्षक अभियंता, उत्तर हरियाणा वितरण निगम, कैथल।