सीवन। विद्युत कर्मचारी वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मागों के समर्थन में बिजली बोर्ड कार्यालय सीवन में प्रदर्शन किया। बैठक में प्रधान राजकुमार ने कहा कि फीडर स्तर पर कर्मचारियों की भारी कमी है और लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक साधन भी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
राजकुमार ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों के तबादले पारदर्शी तरीके से नहीं किए गए और उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया और एकजुट होकर चेताया कि अब उनकी अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। आंदोलन में यूनिट प्रधान अनिल अलेवा, सोमनाथ, नरेश, विशाल, देव, नीतीश, गुरदीप, महावीर, विकास मौजूद रहे।