फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बिजली निगम ने शुरू की पेड़ों की कटाई-छंटाई

विज्ञापन
पेड़ों की टहनियों को हटाते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कैथल। आगामी मानसून और बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली निगम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की कटाई-छंटाई का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत उन पेड़ों की टहनियों को काटा जा रहा है जो बिजली की लाइनों के बेहद करीब हैं या उनके ऊपर से गुजर रही हैं।
विज्ञापन

निगम का उद्देश्य बारिश और तेज हवाओं के दौरान होने वाले बिजली फॉल्ट और तार टूटने की घटनाओं को रोकना है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार जिले में करीब 400 स्थान ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां बिजली की लाइनें पेड़-पौधों के बीच से गुजर रही हैं। बरसात के दिनों में तेज हवा चलने पर पेड़ों की शाखाएं तारों से टकरा जाती हैं। इससे शॉर्ट सर्किट, फॉल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
कई बार तार टूटने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। अभियान के तहत करनाल रोड, लघु सचिवालय के नजदीक, जींद रोड पर सिविल अस्पताल के पास, ग्योंग रोड, कुरुक्षेत्र रोड, अंबाला रोड सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में पेड़ों की छंटाई की जा रही है।
विज्ञापन

निगम की टीमें रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर कार्य कर रही हैं। बिजली निगम के अनुसार कैथल जिले में करीब 3 लाख 74 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिले के 293 गांव बिजली नेटवर्क से जुड़े हुए हैं जिनमें से 284 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति योजना लागू है।
बिजली निगम के एसई सोमबीर भालोठिया ने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले अधिकतम संवेदनशील स्थानों पर यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे बिजली लाइनों की सुरक्षा बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
निगम ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में पेड़ों की शाखाएं बिजली तारों के संपर्क में हैं, तो इसकी सूचना संबंधित कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बारिश के बाद बिजली की खपत घटकर 62 लाख यूनिट पर पहुंच गई है, जोकि तीन दिन पहले 82 लाख यूनिट पर थी। निगम के अनुसार बिजली गुल होने की शिकायतों में भी कमी आई है। 150 शिकायतें ही रविवार को बिजली गुल होने की निगम के पास पहुंची है।

पेड़ों की टहनियों को हटाते बिजली निगम के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें