हड़ताल के दूसरे दिन भी 67 प्रतिशत कर्मचारी रहे हड़ताल पर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली कर्मियों की हड़ताल के दूसरे दिन भी जिले में करीब 67 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं हड़ताल पर जाने वाले ठेकेदार के माध्यम से लगे 22 बिजली कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एस्मा के बावजूद हड़ताल पर जाने वाले नियमित व डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। उधर, हड़ताल के चलते जिले में कई जगह बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिसे अधिकारियों ने आपातकालीन टीमों के सहयोग से ठीक करवाया। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दूसरे दिन वीरवार को कुल 1379 कर्मचारियों में से 757 नियमित कर्मचारी, 134 डीसी रेट पर लगे कर्मचारी एवं कांट्रेक्ट आधार पर लगे 26 कर्मचारी शामिल हुए। बुधवार के मुकाबले डीसी रेट पर लगे 6 कर्मचारी काम पर लौट आए। वहीं ठेकेदार के माध्यम से लगे कर्मचारियों की संख्या में 4 का इजाफा हुआ। बिजली घरों पर पुलिस सुरक्षा तैनात रही।
22 कर्मचारियों को हटाने के आदेश
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन हड़ताल पर रहे ठेकेदार के माध्यम से लगे 22 कर्मचारियों को हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर हड़ताल में शामिल होने वाले कर्मचारियों की जगह दूसरे कर्मचारी रखने के लिए कहा है। निर्देशों के तहत शुक्रवार से हड़ताल में जाने वाले ठेके पर लगे कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लिए जा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने डीसी रेट पर ल%E