संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, शेरगढ़ में आयोजित इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट स्पर्धा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह अहलावत के मार्गदर्शन में तथा खेल विभाग अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा, जिसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग को हराकर चैंपियनशिप जीती।
शानदार प्रदर्शन के लिए गौरव कुमार (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) को मैन ऑफ द मैच और अंकुश कुमार (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
संस्थान के मीडिया इंचार्ज सोहन शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को बढ़ावा देना था। प्रधानाचार्य कुलवीर सिंह अहलावत ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।