31केएलटी6: शिक्षा भारती स्कूल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं
कलायत। शिक्षा भारती विद्या निकेतन कलायत में हरियाणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा दिवस पर विद्यार्थी हरियाणवी वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से दी गई हरियाणवी संस्कृति पर मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने की। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा 1 नवंबर 1966 को अस्तित्व में आया था। कैथल भी वर्ष 1989 की एक नवंबर में कुरुक्षेत्र से अलग होकर नया जिला बना था। विद्यालय के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने हरियाणा संस्कृति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि हरियाणा संस्कृति की विश्व में अलग ही पहचान है। पंजाब से हरियाणा के अलग होने के बाद यह केवल कृषि प्रदेश था। आज यह न केवल कृषि प्रदेश है बल्कि औद्योगिक सहित कई क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज ने बच्चों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुखबीर सिंह मंदिर सिंह मुकेश रानी मंजू खुराना ललित शर्मा आदि समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।