फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज अंधड़ में गिर गए बिजली के पोल, रात भर नहीं आई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार रात आए तेज अंधड़ व बरसात से राजौंद 132 केवीए से गांव कोटड़ा जाने वाली 33 केवीए लाइन के करीब 25 पोल टूटकर गिर गए। जिससे गांव कोटड़ा व नंदकरण माजरा की बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसे लगातार कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे रहे और उन्होंने गांव कोटड़ा व नंदकरण माजरा में शुक्रवार को दोपहर बाद गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। जबकि खेतों की लाइन अभी तक भी शुरू नही हो पाई। इसके अलावा गांव कोटड़ा, सोंगल, जाखौली, देवबन, किठाना व सौंगरी गुलियाणा खेतों के 60 के लगभग पोल गिर गए। जिसे दुरुस्त करने में कर्मचारी वीरवार शाम से ही लगे हुए हैं।
विज्ञापन

एसडीओ मनीष लांबा ने बताया कि अंधड़ में राजौंद 132 केवीए के तहत आने वाले छह 33 केवीए के लगभग 60 के करीब खंभे गिर गए है, जिससे खेतों की बिजली प्रभावित हुई है। जिसे कर्मचारी दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। सभी गांव की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें