कैथल। एसी बसों की मांग के बाद अब जल्द ही कैथल डिपो के रोडवेज बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जा सकता है। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इसकी मांग जल्द ही सरकार से की जाएगी। यदि कैथल डिपो को यह इलेक्ट्रिक बसें मिली तो इन्हें स्थानीय रूटों पर ही दौड़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल ही में रोडवेज प्रबंधन की ओर से कैथल डिपो के लिए छह एसी बसों की मांग की गई है। अब रोडवेज के अधिकारियो की बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की तैयारी है। ये इलेक्ट्रिक बसें प्रथम चरण में करनाल, हिसार व पानीपत में के रोडवेज बेड़े में आएंगी। इसके बाद कैथल को मिल सकती हैं। बता दें कि इलेक्ट्रिक बसें आने से प्रदूषण से भी काफी राहत मिलेगी। रोडवेज विभाग के अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए 60 किलोमीटर की दूरी पर चार्जिंग पाइंट बनेगा। इसका काम बसें मिलने के बाद शुरू होगा।
वर्जन-
कैथल रोडवेज के महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि हाल ही कैथल डिपो के लिए छह बसों की मांग की गई है। इसके साथ ही सरकार ने सभी डिपो में इलेक्ट्रिक बसें देनी है। इसलिए कैथल के लिए भी इलेक्ट्रिक बसों की मांग की गई है। उम्मीद है एसी व इलेक्ट्रिक बसें जरूर मिलेंगी।