संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन पूंडरी और कलायत नगरपालिका में पिछले डेढ़ साल से चुनाव लंबित है। सीवन में नगर पालिका का दर्जा भंग करने की मांग उठती रही है जबकि पूंडरी और कलायत में वार्ड बंदी की कमी के कारण चुनाव नहीं हो पाए। हाल ही में सीवन नगर पालिका के अधीनस्थ दो गांवों को बाहर किया गया है। तीनों नगर पालिकाओं में वार्डबंदी होने के बावजूद अधर में चुनाव का मामला लटका है।
वर्ष 2019 में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीवन नगरपालिका की सौगात दी थी। इसके तहत कलायत, सीवन व पूंडरी में 16-16 वार्ड बनाए हैं। तीनों ही नगर पालिकाओं में चुनाव न होने के कारण विकास कार्य अधर में अटके हैं। सबसे अधिक परेशानी सीवन में नई बनी नगरपालिका के अधीन अभी तक कोई विशेष बजट के न जारी होने के कारण है।
गौरतलब है कि पिछले साल अक्तूबर महीन में ही लोगों के विरोध के चलते सीवन नगरपालिका क्षेत्र से गोबिंदपुरा और पोलड़ गांव को बाहर किया गया था।
कलायत व सीवन में बनाएं गए हैं 16-16 वार्ड ः अगस्त 2023 में नगर निकाय विभाग ने कलायत और सीवन नगर पालिका के वार्डबंदी दोबारा करने का निर्णय लिया था। इसके तहत दोनों ही नगर पालिकाओं में वार्ड बढ़ाए गए है। कलायत नगर पालिका में तीन और सीवन में एक वार्ड बढ़ाया गया है जबकि अगस्त 2023 से पहले कलायत में 13 और सीवन में 15 वार्ड थे।
अब कलायत व सीवन में 16-16 वार्ड बढ़ा दिए गए हैं। सीवन नगर पालिका में 14 हजार 500 और कलायत में 20 हजार 546 मतदाता हैं। सीवन और कलायत की नगरपालिका चुनाव मामले में जिला पालिका आयुक्त
सुशील कुमार ने बताया कि वार्ड गंदी का कार्य पूरा कर लिया है। सरकार के आदेशों के तहत चुनाव प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
कश्यप राजपूत पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी के समारोह में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते हुए राष्ट्