फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पालिका उपाध्यक्ष के लिए आज होगा चुनाव

Fri, 21 Nov 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कलायत। कलायत नगरपालिका में शुक्रवार को उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस चुनाव में नगरपालिका प्रधान सहित कुल 17 चुने हुए जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम अजय हुड्डा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार उपाध्यक्ष पद का चुनाव 21 नवंबर को निर्धारित किया गया है। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे नामांकन से शुरू होगी। नामांकन पत्रों की जांच 11:30 बजे से 12 बजे तक की जाएगी, जबकि नाम वापसी का समय 12 से 12:30 बजे तक तय किया गया है। ईवीएम के माध्यम से मतदान दोपहर 1 से 2 बजे तक कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सभी पार्षदों तथा नगर पालिका अध्यक्ष को सूचना भेजी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें