फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान में घुसकर बुजुर्ग महिला-परिजनों को पीटा

Sun, 04 Jan 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गांव सींह में एक युवक पर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसते ही हाथापाई शुरू कर दी तथा थप्पड़ और मुक्के मारे। इस दौरान जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ जाति सूचक शब्द भी कहे गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव सींह निवासी रामकला ने चीका थाना में दी शिकायत में बताया कि 30 दिसंबर को उनके गांव के ही एक युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि दोपहर के समय उक्त युवक उनके घर में जबरन घुस आया और उनके साथ-साथ उनकी माता और पत्नी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मारपीट के दौरान जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर आरोपी को घर से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से नहीं गया। शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए तो आरोपी उन्हें जान की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

चीका थाना के एसएचओ अमन ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें