फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज
विज्ञापन


कलायत। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग बात्ता गांव निवासी ओमप्रकाश की मौत हो गई। उन्हें किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
मृतक के भतीजे सूबे सिंह ने बताया कि उनके चाचा हर सुबह की तरह खेत जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए कैथल के सामान्य अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें