कैथल। गांव नौच में बंद पड़े राइस मिल में सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाकर डकैती करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। आरोपियों में जिला जींद के गांव कसुन निवासी गौरव, सुरेंद्र, दिलबाग, विकास व सिंहपुरा जिला जींद निवासी हैप्पी, गुरुसर जिला जींद निवासी रोहित, श्याम नगर जींद निवासी प्रीतम, सरड़ा जिला जींद निवासी सागर शामिल हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नौच निवासी नरेश की शिकायत अनुसार वह गांव नौच में बंद पड़े राइस मिल में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। 19 जनवरी की रात के समय वह ड्यूटी पर था। करीब 10.30 बजे 5-6 व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर घुसे व उसके साथ मारपीट करते हुए उसके हाथ पैर बांध दिए। करीब दो घंटे बाद वे वहां से चले गए। बाद में उसने दूसरे कर्मी को सब कुछ बताया।
उन्होंने चेक किया तो पाया कि ट्रांसफार्मर को खोलने की कोशिश की गई थी व कमरे का शीशा भी टूटा हुआ मिला। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त सभी आरोपियों को एक अन्य मामले में सीआईए-1 पुलिस ने काबू किया था, जो जिला जेल में बंद थे। उनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपी पूछताछ उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिए हंै। संवाद