फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गाड़ियों की खरीद-फरोख्त में लाखों की धोखाधड़ी

Fri, 01 Mar 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फर्म के काम करने वाले एक कर्मचारी ने पुरानी गाडि़यों की खरीद-फरोख्त के नाम पर फर्म के साथ 20 लाख 73 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की। फर्म मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कैथल निवासी पंकज बंसल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि उसने गाडिय़ों की सेल-परचेज करने के लिए एकांश मोटर्स कैथल के नाम से एक कंपनी बना रखी है। वह उस कंपनी का डायरेक्टर है और अंबाला रोड कैथल पर एकांश मोटर्स में सेल-परचेज का कार्य करता है।
विज्ञापन


पंकज बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी कंपनी में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने के लिए एक शोरूम ट्रू-वैल्यू के नाम से बना रखा है। इसमें अधिकतर उपभोक्ता जो नई गाडिय़ां खरीदने के लिए आते हैं, उनकी पुरानी गाड़ियों को खरीद जाता है। इसके अलावा अगर कोई अन्य कोई पुरानी गाड़ी भी खरीद में मिले तो उसको भी खरीदकर बेचा जाता है।

पंकज के मुताबिक, उसकी कंपनी की शाखा ट्रू-वैल्यू में सितंबर 2023 से फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विरेंद्र पूनिया बतौर कर्मचारी कार्यरत था।

विरेंद्र ने कंपनी को झांसा देकर यह विश्वास दिलवाया कि कुछ कारें/गाडि़यां कम कीमत में गुरुग्राम से खरीदकर ट्रू-वैल्यू में बेचा जाए तो फर्म को मुनाफा होगा। आरोपी ने गाड़ियां खरीद करने की एवज में उससे अपने खाते में तकरीबन 20 लाख रुपये की रकम डलवा ली।
विज्ञापन


बाद में गुरुग्राम से गाड़ियां लाकर जब ग्राहकों को बेची तो उनकी पूरी रकम फर्म में जमा नहीं करवाई। ऐसा करके आरोपी ने 20 लाख 73 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी की। जब फर्म के प्रबंधक उक्त आरोपी से पैसे लेने के लिए गया तो आरोपी ने राशि देने से साफ इंकार कर दिया और उनको जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपी ने अमानत में खयानत की है।

जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें