फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में आठ आरोपी काबू

Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह की टीम ने दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में आठ आरोपी काबू किए हैं। इनमेें करोड़ा गांव पंजाब निवासी आरोपी अमित, सौंगल निवासी सुखविंद्र, छौत निवासी अभिलाष, बड़सीकरी निवासी प्रदीप व अजय, गढ़ी निवासी गुरदीप व कुलदीप व कैथल निवासी 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं।

चंदाना गेट स्थित सैनी स्कूल अधीक्षक श्याम सुंदर ने शहर थाने में शिकायत दी थी कि 13 मार्च को सैनी स्कूल में 12वीं कक्षा की पंजाबी की परीक्षा थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी चेकिंग के दौरान आठ युवक पकड़े गए। ये सभी दूसरे के स्थान पर पेपर देने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें अभिलाष अरविंद के स्थान पर, अमित संदीप के स्थान पर, प्रदीप जयदीप के स्थान पर, कुलदीप आशु के स्थान पर, सुखविंद्र आशिष के स्थान पर, गुरदीप जगप्रवीश के स्थान पर, अजय मलकीत के स्थान पर तथा किशोर अजय के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े गए। शहर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें