फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जलाए पुतले और जय श्रीराम के नारों से गूंजे मैदान

Wed, 25 Oct 2023 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिलेभर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। दहन से पहले पुलिस सुरक्षा के साये में लंकेश के पुतलों को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

मैदान पर खड़े दशानन के पुतले का विशाल आकार लोगों को रोमांचित कर रहा था। विजयदशमी के मौके पर शहर का मुख्य कार्यक्रम चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। यहां पर रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाद तीन पुतलों का दहन किया। तीनों पुतलों का दहन महज ढाई से तीन मिनट में हो गया। इनमें रावण का पुतला महज 35 सेकेंड में जलकर धराशायी हो गया।

गौरतलब है कि कैथल में 51, सीवन में 55, पूंडरी में 35 और चीका में 50 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। पहले कैथल शहर में श्री गणेश ड्रामाटिक क्लब की तरफ से श्री राम सेना और लंकापति राजा रावण की सेना की भव्य झांकी निकाली। भगवान हनुमान का स्वरूप धारण करे युवा भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन


रामलीला मैदान के बाहर सैंकड़ों दुकानें सजाई गई थी। जहां पर महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम खत्म होने से पहले जमकर खरीदारी भी की। पिछले वर्ष की घटना को लेकर इस बार ड्रोन के माध्यम से पुतलों की सुरक्षा को लेकर निगरानी की। पूरे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्वयं डीएसपी उमेद सहित ने स्थिति को संभाला। सिटी थाना और सिविल लाइन थाना प्रभारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग, कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके तहत लोगों ने पुतलों का दहन कार्यक्रम 200 फीट की दूरी से देखा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के150 से अधिक कर्मचारी रावण दहन के समय मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा दो दमकल विभाग की गाड़ी और दो एंबुलेंस भी तैनात की गई। कैथल दशहरा उत्सव समिति के प्रधान संदीप ने बताया कि समिति की ओर से इस वर्ष पांचवीं बार रावण का दहन किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप, शशी, रजत थरेजा, अभिषेक गोयल, संकल्प खुराना, विजय, प्रदीप, सरेंद्र व उदित मौजूद रहे।
विज्ञापन

बनी रही जाम की स्थिति

चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम समाप्त होने के बाद करीब 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। चंदाना गेट से लेकर रेलवे गेट, प्रताप गेट, डोगरा गेट, भगत सिंह चौक सहित अन्य रास्तों पर अधिक भीड़ होने के चलते काफी भीड़ उमड़ी रही। इस भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस कर्मी भी काफी मशक्कत करते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें