कैथल। थाना ढांड क्षेत्र से एक व्यक्ति से पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव कौल निवासी संजीव को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साकरा निवासी कृष्ण की शिकायत अनुसार 14 अक्तूबर को वह बाइक पर ढांड से अपने गांव साकरा जा रहा था । कौल अनाज मंडी के पास पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने उसके बाइक की चाबी निकाल ली व पीछे बैठे युवक ने झपटा मारकर उसकी जेब फाड़ते हुए उसका पर्स निकाल लिया। शिकायत अनुसार पर्स में 3300 रुपये व अन्य कागज थे। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संजीव के कब्जे से एक हजार रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद