फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेशों में नौकरी के क्रेज पर ग्रहण

Fri, 07 Feb 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। अमेरिका सरकार की ओर से भारतीयों को डिपोर्ट करने के बाद अब विदेश जाने की चाह रखने वाले लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है। इस घटनाक्रम से विदेशों में नौकरी के क्रेज पर ग्रहण लगना तय माना जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो पिछले एक साल में जिलेभर में कबूतरबाजी के शिकार होने के 71 मामले सामने आए हैं। इनमें पुलिस ने 44 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

जिला प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार, जिले में विदेश भेजने के लिए कोई भी अधिकृत एजेंट नहीं है। बावजूद इसके पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या में इजाफा बताता है कि लोगों में विदेशों में नौकरी का जबरदस्त क्रेज है।
विज्ञापन


इस वजह से युवा और उनके परिजन कर्जदार हो रहे हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अच्छी कमाई का लालच देख अनधिकृत एजेंटों के बहकावे में आ जाते हैं। इसी वजह से वह अवैध तरीके से विदेशों की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में तमाम लोगों के रुपये डूब जाते हैं और भविष्य भी।

ऐसा नहीं है कि पुलिस की ओर से आमजन को विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए कोई हिदायत नहीं दी जाती। बावजूद इसके विदेशों में कमाई का लालच उन्हें फर्जी एजेंटों के चंगुल में फंसवाता है। इससे उनकी कमाई डूूब जाती है और कई बार उनकी जान तक पर भी बन जाती है।

इस कठिन राह पर कई युवाओं की जानें तक जा चुकी हैं लेकिन लोगों में जागरूकता नहीं आ रही। इसी प्रकार प्रशासन भी इस संबंध में लोगों को जागरूक करता रहता है लेकिन लोग झांसे में फंस जाते हैं और अपनी लाखों की कमाई गंवा देते हैं।

एक और विमान 17 को आने की संभावना ः अंकित
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अंकित ने बताया कि अमेरिकी सरकार ने भारतीयों की धरपकड़ शुरू है। ऐसे में उन्हें सूचना है 17 फरवरी को एक और विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत पहुंचेगा। इसमें कैथल के अन्य तीन और युवक शामिल है। अंकित ने बताया कि अमेरिकी सरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रभाव के चलते अवैध प्रवासियों पर सख्ती बरत रही है।
प्रदेश में मात्र 25 एजेंट

ही हैं अधिकृत
जिले से रोजाना बड़ी संख्या में युवा विदेश जा रहे हैं, जबकि यहां अधिकृत एजेंट कोई भी नहीं है। जिले में पिछले जनवरी माह से लेकर इस साल की जनवरी तक 71 मामले सामने आए हैं।

पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है, लेकिन विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह सक्रिय है। कुछ समय पहले ही पुलिस की ओर से प्रदेश के अधिकृत एजेंटों की सूची तैयार की गई थी।

इसके अनुसार प्रदेश में मात्र 25 एजेंट ही युवाओं को विदेश भेजने के लिए अधिकृत पाए गए थे। जबकि हर जिले में सैंकड़ों की संख्या में एजेंट सक्रिय हैं।

जिले से अगर कोई युवा विदेश जाने का इच्छुक है तो वह सही प्रक्रिया से विदेश जाए। आईईएलटीएस या फिर किसी स्पांसरशिप में जाना सही माध्यम है। अभिभावक भी अपने बच्चों को विदेश भेजने से पहले एजेंटों के अधिकृत होने की पड़ताल जरूर कर लें। -सुशील कुमार, डीएसपी

युवाओं को विदेश जाने की होड़ अब आम बन चुकी है। इसे देखते हुए अब हर कोई अपना पासपोर्ट बनवा रहा है। ऐसे में पिछले लंबे समय से काफी संख्या में लोगों ने अपने पासपोर्ट बनवाए हैं। -संजय सोनी, मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर व पासपोर्ट सेवा केंद्र अधिकारी, पूर्व सैनिक

परिजन बोले- छह माह दुबई में रहकर 22 दिन पहले ही अमेरिका पहुंचा था साहिल

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आया धुंधरेहड़ी निवासी साहिल तो सामने नहीं आया परंतु उसके चाचा ने बताया कि अमेरिका के लिए साहिल पिछले साल मई में गया था। इसके बाद करीब छह महीने तक दुबई में रहा। इसके बाद वह करीब 22 दिन पहले ही अमेरिका गया था। अब उसे बुधवार को ही अमृतसर डिपोर्ट किया गया था। देर रात में वह घर पहुंचा।

परिजनों ने कहा कि करीब 50 लाख रुपये खर्च करके अमेरिका गया था। यह रुपया ब्याज पर लेकर साहिल अमेरिका के लिए गया था। अब ब्याज पर लिया गया रुपया उतारना मुश्किल होगा। अब वे भय के माहौल में जी रहे हैं। लाखों रुपये कर्ज कैसे उतारेंगे। साहिल के भाई ने बताया कि उनका भाई तनाव में हैं। घर जाने की बजाय दोस्तों और रिश्तेदारों के पास समय बिता रहा है। डिपोर्ट किए गए चार युवाओं को पंजाब पुलिस ने उनके गांवों तक छोड़ा, पर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
युवक को 4200 रुपये प्रति माह डालर का लालच देकर की ठगी
कैथल। शहर के महादेव कॉलोनी निवासी एक युवक से भी एक दिन पहले ही चंडीगढ़ के एजेंटों ने पांच लाख रुपये की ठगी की है। इन एजेंटों ने युवक को 4200 रुपये प्रति माह डालर का लालच देकर उसके साथ यह ठगी की।
विज्ञापन


महादेव कॉलोनी निवासी युवक हैप्पी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले एक विज्ञापन के माध्यम से आरोपी एजेंट की जानकारी मिली थी। उसने बताया कि इन एजेंटों ने कहा कि छह लाख रुपये में यूरोप के लक्जमबर्ग देश भेज देंगे। एजेंटों ने प्रतिमाह 4200 रुपये डॉलर देने का झांसा दिया। यही नहीं वीजा भी फेक दिखाया गया। इस प्रकार से उसके पांच लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें