फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने डाला गोबर, राहगीर परेशान

Mon, 15 Sep 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। शिमला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने कुछ ग्रामीण महिलाओं की ओर से लगातार गोबर डाले जाने से यहां आने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। वहीं यहां से निकलने वाले लोग भी परेशान है, लोगों का है कि इस बारे उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोगों ने इस समयस्या के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव को जाने वाली मुख्य सडक़ के किनारे पर है। कुछ महिलाएं जानबूझ कर केंद्र के गेट के सामने और सड़क पर ही गोबर डाल जाती हैं, इससे पूरे इलाके में गंदगी फैल रही है। थोड़ी सी भी बारिश होने पर गोबर सड़क पर फैल जाता है जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भी दिक्कत होती है। लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में गोबर से आने वाली बदबू असहनीय हो जाती है जिससे आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई में परेशानी होती है।
इसके अलावा, गोबर के ढेर से मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं जिससे कई तरह की बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि गोबर डालने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास की जगह को साफ करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें