फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डंफर ने बाइक सवार को कुचला

Sun, 08 Jun 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। चीका के शहीद ऊधम सिंह चौक पर रेत से भरे डंफर ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

गांव तारांवाली निवासी 55 वर्षीय बुझा राम किसी काम के सिलसिले में चीका आए थे। वह अपनी बाइक से ऊधम सिंह चौक से कैथल रोड की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से आए डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह डंपर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही चीका थाना से एएसआई जसबीर श्योकंद पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और डंफर को कब्जे में ले थाने लाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शिकायत पर पुलिस ने डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें