फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर लगता है जाम

विज्ञापन
Due to lack of parking, there is jam on the roads - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
शहर में मुख्य मार्ग ढांड रोड पर पार्किंग न होने से जाम जैसे हालात बने हुए हैं। बैंकों के बाहर लगने वाली वाहनों की भीड़ जाम का कारण बनती जा रही है। लोगों और दुकानदारों के वाहनों के कारण हर समय जाम की स्थिति रहती है। ढांड रोड पर निजी बैंकों के बाहर, लघु सचिवालय के सामने बनी दुकानों के बाहर हर समय जाम लगा रहता है। करनाल रोड पर बैंकों, मॉल्स, दुकानों के बाहर तो वाहन कई बार आधी सड़क तक आ जाते हैं। इस कारण से गुजरने के लिए बिल्कुल कम जगह ही बचती है। वहीं दिनभर कोचिंग सेंटरों के बाहर वाहन खड़े रहते हैं, जिससे चार पहिया वाहन निकलने का रास्ता नहीं बचता। कई बार तो निकलते समय रास्ता कम होने से राहगीरों को चोटिल होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरवासी नरेंद्र निझावन ने कहा कि शहर में सिटी थाने के पास जो पार्किंग अलाट हुई है, उसका निर्माण पूरा होना चाहिए। ट्रैफिक एसएचओ को चाहिए कि भीड़भाड़ को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था को ठीक कराया जाए। प्रशासन को चाहिए की किले के पास जो पार्किंग बननी है उस पर काम शुरू किया जाए।
शहरवासी नितिन शर्मा ने बताया कि शहर में मुख्य मार्ग अंबाला रोड, करनाल रोड व ढांड रोड कहीं पर भी वाहनों के पार्क करने की जगह नहीं है। लोग अपनी मर्जी से जहां पर भी मन करे वहीं पर वाहन खड़ा कर देते हैं। सडक़ पर अवैध रूप से वाहन खड़े होने के कारण जाम लगता है। इससे लोगों का जाम में फसने से बेवजह समय खराब होता है। प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहाड़ ने बताया कि उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। वह पार्किंग की व्यवस्था के बारे में पता करेंगे। जल्द ही पार्किंग के लिए कोई रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें