फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशा तस्करों के घरों में छापेमारी, स्नाइपर डॉग की सहायता से सर्च किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीम ने कमांडो दस्ते, एंटी नारकोटिक सेल और स्नाइपर डॉग के साथ कलायत, राजौंद, सीवन, पूंडरी, थाना सदर और शहर क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान का मकसद नशा तस्करों को पकड़ना और उनके ठिकानों से मादक पदार्थों को जब्त करना था। पुलिस ने संदिग्धों के घरों और अन्य जगहों की तलाशी ली, ताकि यह पता चल सके कि कहीं कोई नशीला पदार्थ छुपा हुआ तो नहीं है या कोई गैरकानूनी तरीके से तो नहीं रह रहा है।
विज्ञापन

एसपी उपासना ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना और अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है।


अब तक 21 मामलों में 30 नशा तस्कर पकड़े गए



जिला पुलिस द्वारा साल 2026 दौरान अब तक 21 मामलों में 30 नशा तस्करों को पकड़ा जा चुका है, इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ साथ नशा न करने बारे भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन






जारी रहेगा अभियान

एसपी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। एसपी ने कहा कि नशा बेचकर अर्जित की गई संपत्ति की भी जांच पड़ताल की जा रही है। नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति को अटैच करवाया जाएगा। आमजन बेझिझक नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें