फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परिवार और समाज के लिए अच्छा नहीं है नशा ः एसपी

Sat, 26 Apr 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा मुक्त मुहिम के तहत चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एसपी आस्था मोदी ने लोगों से नशा न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह का नशा परिवार और समाज के लिए अच्छा नहीं है। इसके दुष्प्रभाव से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी चाहते है कि हमारा राज्य हरियाणा नशे से मुक्त हो। उन्होंने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है। मुहिम के तहत डीएसपी कुलदीप बेनीवाल के नेतृत्व में एएसआई ओमप्रकाश व एचसी सुनील कुमार की टीम ने पूर्व में नशा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा, जो देश के भविष्य है। अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत कराना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है। आमजन भी नशा मुक्त अभियान में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें