फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर के साथ-साथ कस्बों से सटे गांवों में लगातार बढ़ रहा नशा

Thu, 05 Dec 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शहर के साथ-साथ कस्बों से सटे गांवों में नशा लगातार बढ़ रहा है। एक-एक जगह पर दर्जनों की संख्या में युवा नशे की चपेट में हैं। हालांकि शराब का नशा करने वालों की संख्या तो काफी अधिक है, लेकिन सूखा नशा करने वाले भी काफी हैं। युवा चरस, गांजा, स्मैक, यहां तक कि नशे के टीकों तक का प्रयोग करते देखे जा सकते हैं।

कैथल शहर की बात करें तो शहर सेे सटे गांव देवीगढ़, शेरगढ़, शक्तिनगर, शिव कॉलोनी सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां नशे का कारोबार फल-फूल रहा है।

आवासीय कॉलोनियों में युवा नशा करते हैं। शहर के नागरिक अस्पताल के साथ लगे सेक्टर 18 में भी इन कॉलोनियों से आकर युवा नशा करते हैं। हालात ऐसे हैं कि जिन स्थानों पर दिन के समय खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने के लिए आते हैं, अंधेरा होने पर खेलों के ये मैदान नशेडिय़ों की शरणस्थली बन जाते हैं। सेक्टरों के पार्क, खाली पड़े स्थान, रेलवे लाइन और हनुमान वाटिका के पास खुली पड़ी जगह पर नशेड़ी पहुंचते हैं और नशा करते हैं।
विज्ञापन


इन स्थानों पर नशेडिय़ों द्वारा प्रयोग की गई सामग्री आसानी से देखने को मिल जाती है। खाली पड़े नशीली दवाओं के पन्ने और नशे के लिए प्रयोग किए गए टीके एवं सीरिंज जगह-जगह पड़े दिखाई देते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से युवाओं को लगातार नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन नशेडिय़ों पर इन अभियानों का कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने कहा कि पुलिस आमजन को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। नशा तस्करों को पकड़ने के साथ आमजन से नशे का सेवन न करने की अपील की जा रही है। कहा कि पुलिस का नशा मुक्ति अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना है।

नशा मुक्त समाज के लिए ग्राम पंचायतें करवाएं खेल प्रतियोगिताएं : एसपी
कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस ने 25 स्पेशल पुलिस ऑफिसर को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया है। ये अधिकारी युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित कर रहे हैं। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए ग्राम पंचायतों को खेल प्रतियोगिताएं करवानी चाहिए।

एसपी ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। कोई भी खेल हमें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा नशा जैसी बुराई से हमें बचाता है। उन्होंने कहा कि अगर आज युवा वर्ग का सबसे बडा शत्रु है तो वह नशा है। जिस प्रकार हम हर क्षेत्र में अपने शत्रु को मात देना चाहते हैं उसी प्रकार हमें इस नशे रूपी जहरीली सांप को कुचल कर अपने कॅरिअर को बुलंदियों पर लाना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को चाहिए कि समय-समय पर गांवों में खेलों की प्रतियोगिताएं करवाए ताकि बच्चे युवा वर्ग का ध्यान खेलों की तरफ हो। एसपी ने युवा वर्ग से अपील की कि समाज व खुद के विकास के लिए नशे की जड़ को काटना पड़ेगा तभी जाकर हमारा समाज साफ सुथरा व स्वस्थ होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें