फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार, समाज को खतरे में डालता है नशा : एसपी

Thu, 05 Jun 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन/कैथल। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने बुधवार को कांगथली, कक्हेड़ी, भुना व सैर में युवाओं सहित आमजन को नशा न करने के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल तथा एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील, एसपीओ प्रदीप कुमार ने नशे के दुष्परिणाम पर जानकारी दी।

एसपी आस्था मोदी ने जानकारी दी गई विशेष अभियान तहत आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है। अभियान में पुलिस युवाओं को नशे से दूर रखने तथा खेलों से जोड़ने के लिए खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से पुलिस का उद्देश्य आमजन को नशे की बुराइयों से अवगत कराना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा, जो देश के भविष्य है। नशा परिवार, समाज सहित देश के भविष्य को खतरे में डालता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे है व जिला के अनेक युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे है। इस दौरान लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि सभी नशा मुक्त भारत अभियान में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों की सूचना डायल 112 पर पुलिस विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें