फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मुख्यधारा से जुड़ेंगे ड्राप आउट बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच सरकारी स्कूलों के शिक्षक अब कक्षाओं से निकलकर उन घरों तक पहुंच रहे हैं जहाँ के बच्चों ने किन्हीं कारणों से पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी है। पहली से नौवीं कक्षा तक के ड्राप आउट बच्चों की पहचान करने और उन्हें दोबारा स्कूल लाने के लिए यह विशेष घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 1 जनवरी से शुरू किया गया है। इसके लिए निदेशालय की तरफ से निर्देश जारी किए गए थे। अभियान के तहत शिक्षकों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

ये टीमें अपने पोषक क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर सर्वे कर रही हैं। शिक्षकों के पास मौजूद डेटा के आधार पर उन बच्चों की सूची तैयार की गई है, जो पिछले शैक्षणिक सत्र में लंबे समय तक स्कूल से अनुपस्थित रहे या जिन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया। सर्वे के दौरान विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान दिया जा रहा है जो आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों या कोरोना काल के बाद उत्पन्न हुई समस्याओं के कारण शिक्षा से वंचित रह गए हैं। सरकारी योजनाओं का हवालाइस मुहिम की सबसे बड़ी चुनौती अभिभावकों को फिर से स्कूल भेजने के लिए तैयार करना है। शिक्षक न केवल बच्चों की पहचान कर रहे हैं, बल्कि उनके माता-पिता को भी समझा रहे हैं। उन्हें शिक्षा के महत्व और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को यह समझाया जा रहा है कि शिक्षा ही उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और गरीबी चक्र से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है। बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को मुख्य हथियार बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें