फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ड्रोन पर पाबंदी, 600 पुलिसकर्मी की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पुलिस लाइन मैदान में होने वाले इस भव्य आयोजन में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह स्थल पर मंच सहित सभी इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से उपायुक्त प्रीति ने आदेश जारी कर पुलिस लाइन कैथल, अनाज मंडी कलायत और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में 15 अगस्त को ड्रोन और अन्य
विज्ञापन


मानवरहित हवाई उपकरणों के संचालन पर पाबंदी लगा दी है।

एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार 600 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहकर जांच व निगरानी का कार्य करेंगे।

डीसी प्रीति ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके उपरांत वे जिलावासियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शानदार मार्च पास्ट, पीटी शो, डंबल प्रदर्शन और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति व लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये टुकड़ियां करेंगी मार्च पास्ट ः जिला पुलिस (पुरुष व महिला), होम गार्ड, एनसीसी विंग, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की एसपीसीसी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स गाइड और भीष्म ओपन स्काउट प्रजातंत्र के प्रहरियों की प्लाटून मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगी।

इन स्कूलों की होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी समूह गान प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (कैथल व जाखौली अड्डा), नर नारायण सेवा समिति के स्लम एरिया के बच्चे, राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, सिल्वर ऑक पब्लिक स्कूल, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा और हॉली पथ स्कूल के दिव्यांग विद्यार्थी राष्ट्रीय गान प्रस्तुत करेंगे।

परेड के चलते रूट डायवर्जन लागू

कैथल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह से शहर में जींद रोड स्थित पुलिस लाइन के पास यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है। जिला स्तरीय परेड के आयोजन के चलते यातायात पुलिस ने यहां रूट डायवर्जन लागू किया है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान वाहन चालक पुलिस लाइन क्षेत्र से होकर न गुजरें। यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से समारोह समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस अधीक्षक के अनुसार, शुक्रवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक करनाल रोड से आने-जाने वाले वाहन सीधे बाईपास होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-152 (हिसार-चंडीगढ़) के रास्ते गुजरेंगे। वहीं, चीका और पटियाला से आने वाले वाहन चालक भी बाहर से सीधे बाईपास से जुड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें