फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का किया स्वागत

Fri, 15 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कमेटी चौक से जिला प्रशासन की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन ने 100 फुट के तिरंगे को शामिल कर नई पहल की। इस यात्रा में यह आकर्षण का केंद्र बना रहा।

स्कूली बच्चे इस तिरंगे को थामे हुए थे और पूरी तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल लोगों सहित इसे देख रहे लोगों में देशभक्ति का भाव प्रबल हो गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, तिरंगे की शान में लगाए गए जा रहे नारों से इस यात्रा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
विज्ञापन


यात्रा कमेटी चौक से शुरू होकर पिहोवा चौक पर संपन्न हुई। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की निकाली गई तिरंगा यात्रा में शहर में देशभक्ति का संदेश दिया है। डीसी के निर्देशानुसार 100 फीट का तिरंगा इस यात्रा में शामिल किया गया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का किया स्वागत

कैथल। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी व अशोक गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर महिपाल ढांडा ने हिमांशु गोयल को भाजपा मीडिया प्रभारी बनने पर बधाई देते हुए उनके उत्साह और समर्पण की प्रशंसा की तथा पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे ऊर्जावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं पर गर्व है।
विज्ञापन


इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड, महामंत्री सुरेश संधू व मनीष शर्मा, हिमांशु गोयल जिला मीडिया प्रभारी, रविन्द्र धीमान, अवदेश किशोर, बलविंदर जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष आयुष गर्ग, शमशेर सैनी, सोनू खानपुर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें