फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बादलों की लुकाछिपी के बीच कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी

Thu, 24 Jul 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुधवार को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिलेभर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर से गर्म हो गया। बारिश की संभावनाओं के बावजूद दिनभर मौसम में सिर्फ उमस और हल्की ठंडक ही देखने को मिली।

सुबह एक घंटे तक हुई हल्की बारिश के बावजूद तापमान में खास बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में केवल बादल छाए रहे और बारिश नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी 27 और 28 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन


डॉ. वर्मा के अनुसार जिले में अधिकांश किसानों ने धान की रोपाई कर ली है, जबकि कुछ किसान अब भी तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं ताकि ट्यूबवेल से सिंचाई करने की आवश्यकता न पड़े। क्योंकि धान की फसल के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है। वहीं, सावन के पहले छह दिनों में लगातार हुई बारिश से फसल को अच्छा लाभ मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें