फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस : जगजीत फौजी

Thu, 24 Jul 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को जींद रोड स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें 25 जुलाई को शहीद स्मारक पर मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रीति, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग तथा एसडीएम गुहला कैप्टन प्रवेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट के मौन से होगी, जिसके बाद लोक गायक फौजी कर्मवीर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इसके उपरांत कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों, आर्मी में कमीशन प्राप्त करने वाले युवाओं, शैक्षणिक क्षेत्र में अव्वल रहे बच्चों, तथा पूर्व सैनिक सूबेदार रामफल चहल के पुत्र एवं मूर्तिकार प्रदीप कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर सूबेदार मेजर रामफल चहल, सूबेदार मेजर खजान सिंह, हवलदार मदन सिंह, सूबेदार विजय कुमार शर्मा, हवलदार मांगेराम शर्मा, दफेदार बलदेव सिंह, रिसालदार कर्मवीर भाल आदि पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें