फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह बूंदाबांदी और सर्द हवाओं हवाओं ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छा गए और दिनभर रूक रूक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे तापमान गिर गया और लोगों को ठंड का अहसास हुआ। तापमान में आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले संभावित कम दबाव क्षेत्र के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। मंगलवार के मौसम साफ होने का अनुमान है। दूसरी ओर किसानों की परेशानी भी बारिश ने बढ़ा दी है। बूंदाबांदी के कारण मंडियों में पड़ा किसानों का धान भीग गया। जिन किसानों की फसल अभी तक नहीं कटी थी, उनके लिए भी परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से धुला प्रदूषण, हवा हुई साफ-शनिवार व रविवार को हुई बूंदाबांदी के बाद शहर की हवा भी साफ हो गई है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया। इससे पहले बीते एक सप्ताह से एक्यूआई 100 से ऊपर था। दशहरे के बाद शहर की हवा और ज्यादा दूषित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें