फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचमुखी चौक पर जाम से वाहन चालक परेशान

Mon, 25 Nov 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। पंचमुखी चौक पर जाम लगना आम बात हो गई है। चौक के आसपास रह रहे दुकानदारों को तो मानो इसकी आदत ही पड़ गई है। उनका कहना है कि इस प्रकार का ट्रैफिक जाम अक्सर सप्ताह में दो या तीन बार तो लगना स्वाभाविक बात हो गई है।

दुकानदारों का कहना है कि ट्रैफिक जाम लगने से उनकी दुकानदारी प्रभावित होती है। रविवार को सुबह के समय लगे ट्रैफिक जाम से चौक से पांचों दिशाओं में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जाम खुलता ना देख यात्री बसों से उतर कर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करते नजर आए। सवारियों ने नीचे उतर कर जाम ट्रैफिक जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन सफल नही हो सके। आखिरकार सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों तथा पुलिस ने मिलकर ट्रैफिक जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष राजीव आर्य, युवा मिशन पदाधिकारी सोनू भारद्वाज, रामकुमार, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुशील कुमार, बलजीत, कमल, बलवान, सतपाल, जगदीश, ईश्मा ने बताया कि पंचमुखी चौक पर ट्रैफिक जाम से वाहन चालकों परेशानी होती है। उधर, ढांड थाना प्रभारी राजेंद्र का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज कर ट्रैफिक जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें