कैथल। कलायत थाना क्षेत्र के न्यू रामदेव होटल से एक घोडा गाड़ी का चालक संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गया। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज लिया है।
फतेहाबाद के रतिया निवासी अमरीक सिंह कलायत थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को करीब दो बजे घोड़ा गाड़ी का चालक गीता सिंह (खलपाडा) न्यू रामदेव होटल से लापता हो गया है।
अमरीक सिंह ने बताया कि चालक के साथ झगड़ा होने के बाद उसने गाड़ी पर दूसरा चालक भेज दिया व उसको वही होटल पर उतार कर चला गया। इसके बाद वह रतिया चला गय़ा, वहां जाकर पता चला कि गीता सिंह घर नहीं पहुंचा। वह और गीता के भाई और अन्य पारिवारिक सदस्य वापस न्यू रामदेव होटल पर पहुंचे तो वहां भी गीता नहीं मिला। आसपास भी काफी तलाश की, लेकिन गीता का कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस जांच कर रही है। संवाद