कैथल। पुलिस ने महिला के कानों की बालियां झपटने के मामले में आरोपी काबू किया है। इस मामले में थाना चीका पुलिस के एसआई राजेश ने जांच करते हुए गांव खरौदी निवासी आरोपी बंटी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बौपुर निवासी महिला ओमपति की शिकायत के अनुसार 29 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह कल्लर माजरा मोड पर गांव में जाने किसी वाहन के इंतजार में खड़ी थी। पीछे से बाइक पर आया एक अज्ञात युवक उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर ले गया। इसके बाद वह लहूलुहान हो गई व बेहोश हो गई। इस बारे थाना चीका में केस दर्ज किया गया था। आरोपी किसी अन्य मामले में जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आवश्यक कार्रवाई व पूछताछ के बाद आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद