फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चालक को आई झपकी, खदानों में पलटा कंटेनर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। गांव नीमवाला के नजदीक रात के समय चालक को नींद की झपकी आने पर एक कंटेनर खदानों में पलट गया। हादसे में चालक जख्मी हो गया, जबकि परिचालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नारनौल से कबाड़ी का सामान भरकर एक कंटेनर गोबिंदगढ़ पंजाब के लिए जा रहा था। गांव नीमवाला से निकलते ही अचानक ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। जिससे वह कंटेनर पर संतुलन खो बैठा और गाड़ी साथ लगते गहरी खाई में पलट गई। इसमें चालक की टांग पर काफी चोट आई है, लेकिन परिचालक बाल-बाल बच गया। किछाना कूई पर ढाबे में सो रहे लोग कंटेनर पलटने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चालक को उपचार के लिए कैथल भिजवाया। साथ ही घटना की सूचना परिचालक ने मलिक को दी जिसके बाद मलिक मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें