फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बस-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक, परिचालक घायल

Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के कुरुक्षेत्र रोड पर ग्योंग के पास बस व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में चालक और परिचालक चोटें को आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह बस एनसीआर जिले से आई खटारा बस है। लोगों के मुताबिक, मौके पर बस में ब्रेक नहीं लग पाई। वहीं, इस बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

वहीं, इस हादसे के बाद रोडवेज जागृति मंच ने भी कैथल में खटारा बसें भेजने का सरकार पर आरोप लगाया है।

मंच के डिपो प्रधान संदीप खटकड़ ने आरोप लगाया कि सरकार खटारा बसें कैथल में ही भेज रही है। इस कारण रोडवेज कर्मियों सहित यात्रियों की जान जोखिम में डल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटकड़ ने बताया कि शुक्रवार को भी ग्योंग के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली गलत दिशा में खड़ी थी। इस कारण हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार को भी चालक सुंदर व परिचालक देवेंद्र कुमार घायल हुए हैं। बस यात्रियों को चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें