फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट, महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। वार्ड नंबर-7 में पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। इस क्षेत्र में लोग कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सुनवाई न होने पर यहां बाशिंदों को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
इस दौरान महिला ओमी, बाला, गुड्डी, मूर्ति, सरोज, सीमा, सत्या, पिंकी व ममता ने बताया कि जब से वार्ड नंबर 7 व 8 के मंदिर में ट्यूबवेल लगाया गया है, तभी से उनके वार्ड में पानी नहीं आ रहा है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही नगर में पानी की समस्या शुरू हो गई है। इस बारे वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा है कि यदि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अबकी बार वे फिर से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। उधर, इस बारे में विभाग कनिष्ठ अभियंता तरसेम ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से थोड़ी समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें