फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत नगर पालिका की वार्ड बंदी का प्रारूप तैयार

Sun, 13 Aug 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। कलायत नगर पालिका की नई वार्ड बंदी का प्रारूप तैयार हो गया है। अब जल्द ही वार्डबंदी का ड्राफ्ट जारी होगा। इसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा की अहम भूमिका रही। उन्होंने तदर्थ कमेटी कलायत और शहर वासियों के बीच तालमेल कायम कर समस्या का हल किया।
पूर्व में वार्ड बंदी के तैयार प्रारूप लेकर 22 जुलाई को प्राचीन श्री कपिल मुनि मंदिर परिसर में अहम बैठक हुई थी। इसमें विभिन्न वार्डों से आए प्रतिनिधियों ने तदर्थ कमेटी सदस्य शशीबाला कौशिक, आरएस धानियां और निशु सिंगला को वार्ड बंदी के प्रारूप की समीक्षा करते हुए पुन: प्रारूप तैयार करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

सर्व सम्मति से इस दौरान अखिल भारतीय महासभा उपाध्यक्ष सलिंद्र प्रताप राणा व पूर्व अध्यक्ष रजनी राणा को कमेटी के साथ तालमेल बनाते हुए वार्ड बंदी प्रारूप तैयार करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने पांच में से कमेटी के दो सदस्यों के समक्ष आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए तीन सदस्यों से बातचीत की।
सदस्यों ने बताया कि जो प्रारूप शुरूआत में तैयार किया गया उसके नियमों में सरकार द्वारा फेरबदल किया गया है। इसके अनुसार लोकल कमेटी और पीपीपी के आधार पर वार्ड बंदी होनी है। इस पर कमेटी सदस्यों ने सरकार द्वारा वार्ड बंदी को लेकर तय नियमों और एलएसी की रिपोर्ट मांगी। इसके मद्देनजर वार्ड बंदी का प्रारूप तैयार किया गया। बावजूद इसके यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या इस मामले में आती है तो दावे-आपत्ति का अवसर रहेगा।
विज्ञापन


जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह ने बताया कि निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों और तदर्थ कमेटी सदस्यों ने विमर्श करते हुए कलायत नपा के सभी 16 वार्डों का प्रारूप तैयार किया है। इसको लेकर कई बैठकों का दौर चला। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग निदेशालय समीक्षा करते हुए वार्ड बंदी का ड्राफ्ट जारी करेगा। उसके बाद आगामी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें