फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्कूल रेडिनेस कोर्स में डॉ. विजय का देश में चौथा स्थान

Sun, 19 Apr 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग के हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से दीक्षा पोर्टल पर आयोजित स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम (फेज-2) कोर्स में पूरे देश में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

डॉ. चावला ने बताया कि किसी भी सशक्त शिक्षा प्रणाली की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है। इसी सोच के साथ स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम तैयार किया गया है, जो बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्या प्रवेश 2026-27 कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जो कक्षा-1 के विद्यार्थियों के लिए 12 सप्ताह का आधारभूत कोर्स है। यह कार्यक्रम बच्चों के संज्ञानात्मक, भाषाई और सामाजिक विकास को मजबूत बनाने पर केंद्रित है।

उन्होंने बताया कि दीक्षा पोर्टल पर इस कार्यक्रम से संबंधित नवीनतम शैक्षणिक कैलेंडर और विस्तृत मैनुअल भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। इन संसाधनों के माध्यम से बच्चों को खेल-आधारित और अनुभवात्मक गतिविधियों के जरिए सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है। डॉ. चावला ने कहा कि स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से तैयार करना है। यह पहल बच्चों की बुनियादी समझ, भाषा कौशल और व्यावहारिक दक्षताओं को सुदृढ़ करती है। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार बनाना सभी शिक्षकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। डिजिटल और भौतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख सकता है। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें