फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. विजय चावला को मिला सम्मान

Sun, 21 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
27... कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र प्राप्त करते डाॅ़ विजय कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला को राष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन सिंदूर शिक्षण मॉड्यूल के अनुवाद कार्य में योगदान देने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. विजय ने बताया कि सीआईईटी-एनसीईआरटी व अनुवादिनी फाउंडेशन की ओर से 15 से 19 सितंबर तक पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कक्षा 4 की पुस्तक आवर वंड्रस वर्ल्ड (पंजाबी) के मैनुअल अनुवाद का परीक्षण करना तथा ऑपरेशन सिंदूर का हिंदी में अनुवाद और परीक्षण करना था।
विज्ञापन


कार्यशाला में प्रभारी, अनुवाद प्रकोष्ठ, सीआईईटी-एनसीईआरटी डॉ. रविंद्र कुमार ने एनईपी-2020 और एनसीएफ के संदर्भ में पाठ्यपुस्तकों एवं विशेष मॉड्यूल का 22 अनुसूचित भाषाओं में अनुवाद किए जाने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, अनुवादिनी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर ने प्रौद्योगिकी आधारित अनुवाद प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए।

डॉ. चावला ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर, जो मूल रूप से अंग्रेज़ी में तैयार किया गया है, अब हिंदी और पंजाबी में अनुवादित किया जा रहा है। इसके लिए पंजाबी के चार और हिंदी के पांच भाषा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से दिल्ली से छह, पंजाब से दो और हरियाणा से एक भाषा विशेषज्ञ चुने गए।
विज्ञापन


डॉ. चावला तथा एक अन्य विशेषज्ञ को माध्यमिक स्तर के लिए तैयार ऑपरेशन सिंदूर - सम्मान और शौर्य का मिशन शिक्षण मॉड्यूल का अनुवाद कार्य सौंपा गया। उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें