फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. विजय चावला को किया सम्मानित

Fri, 31 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
डॉ विजय को सम्मानित करते प्रधानाचार्य एंव अन्य। - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
विज्ञापन
कैथल। आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ग्योंग में हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चावला को हरियाणा के शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा द्वारा भेजे गए अर्द्धसरकारी पत्र से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मनीष सिंगला ने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों और स्टाफ को जानकारी देते हुए बताया कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है। शिक्षामंत्री ने डॉ. चावला द्वारा ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यार्थियों में हिंदी भाषायी दक्षताओं को विकसित करने हेतु तैयार किए गए “हिंदी इंटरैक्टिव एवं इन्फोग्राफिक डिजिटल ई-व्याकरण” के द्वितीय संस्करण की सराहना की है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने शिक्षामंत्री का संदेश सुनाया और कहा कि डॉ. चावला का यह प्रयास प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि डॉ. चावला ने डिजिटल इन्फोग्राफिक माइंड-मैपिंग तकनीक के माध्यम से हिंदी व्याकरण को रोचक, आकर्षक और सहज ढंग से प्रस्तुत किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें